ticker

'बोलो ज़िन्दगी' ऑनलाइन मैगजीन के एडिटर हैं राकेश सिंह 'सोनू'

Monday 16 December 2019

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा बिहार ने मनाया विजय दिवस


दिनांक 16/12/19  को हर साल कि तरह विजय दिवस मनाने का कार्यक्रम पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा बिहार द्वारा आयोजित किया गया।1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान पर भारतीय सैनिकों ने विजय का परचम लहराया था जिसे आज हम सब बांग्लादेश के नाम से जानते है। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया तथा। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायिका आशा सिन्हा ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।

प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा अरुण फौजी की अध्यक्षता में कार्यक्रम  हुआ। इस मौके पर शहीद सैनिकों के पत्नियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती आशा सिन्हा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वीर नारियों को देखकर मैं भी अपने आप को गर्व महसूस कर रही हूं क्युकी में भी एक वीरांगना हूं। भाषण के दौरान सभी लोग भावुक हो उठे। डॉ विजय राज सिंह ने कहा कि में एक फौजी का बेटा होने के नाते आपके किसी भी प्रकार के रोग में सहायता करने के लिए तैयार हूं। 

1971 की लड़ाई लड़े वीर सैनिक एस.बी. सिंह ने कहा कि लड़ाई जीतने के बाद एक हफ्ते तक हम लोग जश्न मनाते रहे। मौके पर धर्मेन्द्र जी,ललन साहब, एस.एन.सिंह, निशा सिंह, आर. एन. उपाध्याय ने अपने अपने विचार रखे।मंच संचालन मनोज जी ने किया।समापन समारोह प्रदेश मीडिया प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने किया।इस मौके पर मीता देवी,रीता देवी, मनिमाला,पारस सिंह,राजेश पाल,अजीत यादव,पप्पू कुमार,राहुल, भरत सिंह,हरेश पांडे,प्रमोद कुमार गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Latest

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पटना में बाईक रैली Ride For Women's Safety का आयोजन किया गया

"जिस तरह से मनचले बाइक पर घूमते हुए राह चलती महिलाओं के गले से चैन छीनते हैं, उनकी बॉडी टच करते हैं तो ऐसे में यदि आज ये महिला...