ticker

'बोलो ज़िन्दगी' ऑनलाइन मैगजीन के एडिटर हैं राकेश सिंह 'सोनू'

Tuesday 26 March 2019

कला जागरण ने की हिन्दी नाटक 'विद्रोह' की प्रस्तुति

पटना, 26 मार्च, 2019 को कला जागरण,पटना के कलाकारों ने पुरानी और नई पीढी के टकराव को दर्शाती विद्रोह नाटक की बेहद प्रभावशाली प्रस्तुति कालिदास रंगालय में की। नाटयकार सतीश प्रसाद सिन्हा लिखित विद्रोह नाटक को परिकल्पित और निर्देशित वरीष्ठ रंग निर्देशक सुमन कुमार ने किया। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के सौजन्य से हो रहे विद्रोह नाटक की कहानी दो पीढी के बदलाव से उपजे टकराव को दर्शाती है। राधेश्याम सरकारी सेवानिवृत एक इमानदार बुजुर्ग हैं जो अपने जीवन भर की इमानदार कमाई से एक छोटा सा घर बनाते हैं। अपने इकलौते बेटे को पढा लिखा कर शादी उसकी पसन्द की लडकी से कर देते हैं। घर मे एक प्यारा सा पोता भी जन्म लेता है। बेटे को एक नौकरी भी मिल जाती है परंतु फैशन परस्ती और झूठी शान-बान की चाह में अपने मां-बाप के प्रति सेवा और आदर सम्मान के भाव को दरकिनार कर देता है। वे उसे बेकार और बोझ लगने लगते हैं। घर को मौर्डन बनाने के चक्कर में उन्हे कमरे से बरामदे में और बरामदे से गौराज में रख देता है। राधेश्याम की पत्नी यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाती। वह किट्ट-पार्टी की एक रात में भूख-प्यास से तडप कर प्राण त्याग देती है। राधेश्याम अकेलेपन के दंश को सहन नही कर पाते। उनके मन मे अकेलेपन की आग धधकने लगती है। वह घर को एक दबंग को बेच कर दूसरे शहर मे चले जाते हैं। वो गुमनामी की जिन्दगी जीते हुए विछुब्धावस्था में पागल की तरह मारे-मारे फिरते हैं और अपने प्राण त्याग देते हैं।परिवार को यह एहसास होता है कि गलती हुई है....

नाटक में भागीदारी निभानेवाले कलाकार :-
मंच पर लक्षमी - सुनीता भारती,    राधेश्याम  - आमीर हक

कर्मेन्दु  - नीतीश कुमार,     कांता - नेहा कुमारी

अलबर्ट  - मिथिलेश कुमार सिन्हा,  रहमत  - संजय राय

तेज बहादुर - डा.शंकर सुमन,      रोहिणी - अराध्या सिन्हा

मल्होत्रा  - राकेश कुमार(रॉकी),  जग्गा  - अनुपम कुमार

अन्य कलाकार- मनु राज,आदर्श कुमार,सितेश कुमार सिंह, सुभद्रा सिंह, मुस्कान सिन्हा, शिल्पी कुमारी,

डा.रागिनी सिन्हा, प्रियांशी, अपर्णा, प्रिया शर्मा 

मंच परे :-

संगीत     - ललित श्रीवास्तव इफेक्ट - मनु राज/अनुराग कुमार

रूपा सज्जा - हीरालाल राय  प्रकाश -उपेन्द्र कुमार/राज कुमार शर्मा  मंच सज्जा - सुनिल कुमार वस्त्र विन्यास – रीना कुमारी
प्रस्तुति प्रभारी- रोहित कुमार   
मार्गदर्शन- गणेश प्रसाद सिन्हा,अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा
नाट्यकार - सतीश प्रसाद सिन्हा         

परिकल्पना एवं निर्देशन- सुमन कुमार

No comments:

Post a Comment

Latest

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पटना में बाईक रैली Ride For Women's Safety का आयोजन किया गया

"जिस तरह से मनचले बाइक पर घूमते हुए राह चलती महिलाओं के गले से चैन छीनते हैं, उनकी बॉडी टच करते हैं तो ऐसे में यदि आज ये महिला...