ticker

'बोलो ज़िन्दगी' ऑनलाइन मैगजीन के एडिटर हैं राकेश सिंह 'सोनू'

Monday 19 August 2019

हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित कवि कुम्भ 2019 में नालंदा के युवा मगही कवि संजीव मुकेश हुए सम्मानित




हिन्दी साहित्य अकादमी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दो दिवसीय कवि कुम्भ 2019 में नालंदा जिले के बिहारशरीफ निवासी युवा कवि संजीव कुमार "मुकेश" को कवित्व प्रतिभा अल्प अवधि में राष्ट्रीय साहित्यिक मंचों पर अपना विशिष्ट पहचान बनाने पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। 

नालन्दा साहित्यिक मंडली के संयोजक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि अपने पिता के विरासत को आगे बढाने में संजीव कुमार "मुकेश"  की मगही व हिन्दी की रचनाएं राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराही जाती है। मुकेश राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में अपनी रचनाओं के माध्यम से मगही भाषा का प्रचार-प्रसार करने में अपने पिता मगही के प्रख्यात साहित्यकार व कवि उमेश प्रसाद "उमेश" के साथ कदम से कदम मिलाकर हिंदी, मगही भाषा के विकास के लिए  निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
श्रीमुकेश जी के योगदान में सामयिक परिवेश साहित्यिक पत्रिका के संपादन में अब तक मगही बयार, काव्य उपवन, समकालीन काव्य धरा साझा संग्रह प्रकाशित किये जा चुके हैं। इनके द्वारा रचित मगही कविताओं की पुस्तक "माय के अंचरा" बहुत जल्द प्रकाशित होने बाली है। 

हिंदी साहित्य अकादमी के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक कवि कुम्भ 2019 में कवि सम्मेलन में भारत भर से आये लगभग 150 नवोदित कवियों ने अपनी-अपनी कविता को सस्वर काव्य पाठ किया। इस दो दिवसीय साहित्यिक कुम्भ में टीवी स्टार सुरेश अलबेला व राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, ओज के सशक्त हस्ताक्षर अंतरराष्ट्रीय कवि सौरव जैन सुमन, प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर राजेश चेतन जी ने कवियों को व्यक्तित्व विकास व आजकल के समय मे सोशल मीडिया के उपयोग हेतू शानदार सूत्र बताए। 

  श्रीशर्मा ने बताया कि 22 राज्यों से आये हुए सभी 150 मुख्य संयोजक के रूप में अंतराष्ट्रीय कवि सौरभ  जैन सुमन  रहे। उनके साथ हिंदी साहित्य अकादमी की सम्पूर्ण कार्यकारिणी सदस्य सहित अध्यक्ष वेद ठाकुर, उप संयोजक डॉ प्रतीक गुप्ता, कोषाध्यक्ष विमल ग्रोवर भी सम्मान समारोह में मौजूद रहे और उनका भरपूर सहयोग रहा।

कवि कुम्भ 2019 में कवि संजीव कुमार "मुकेश" को देश के महान हस्तियों के बीच अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


सम्मानित किए जाने पर नालन्दा साहित्यिक मंडली ने दी बधाई

नालन्दा साहित्यिक मंडली ने अपने संस्था के  सक्रिय सदस्य मुकेश कुमार "मुकेश" को साहित्य में दीर्घकालीन एवं बहुमूल्य सेवा के लिए कवि कुम्भ 2019 के द्वारा अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर विभूषित किए जाने पर 
साहित्यिक मंडली नालंदा के संयोजक साहित्यप्रेमी शिक्षाविद राकेश बिहारी शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० लक्ष्मीकांत सिंह, साहित्यकार हरिश्चंद्र प्रियदर्शी, समाजसेवी डॉ० दिनेश्वर दयाल,समाजसेवी चन्द्र उदय कुमार मुन्ना, गीतकार मुनेश्वर समन, कवि सुभाष चन्द्र पासवान, मगही कवि व साहित्यकार उमेश प्रसाद "उमेश" समाजसेवी दीपक कुमार, समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव, धीरज कुमार सहित जिले के कई साहित्यकारों व कवियों व बुद्धिजीवियों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

Latest

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पटना में बाईक रैली Ride For Women's Safety का आयोजन किया गया

"जिस तरह से मनचले बाइक पर घूमते हुए राह चलती महिलाओं के गले से चैन छीनते हैं, उनकी बॉडी टच करते हैं तो ऐसे में यदि आज ये महिला...